Tata Stock गिरने का क्या कारण है? खरीदे या बेचे क्या है एक्सपर्ट का सलाह 2024

By Raushan

Updated on:

Tata ka stock girne ke karan today

Tata कंपनी का लगभग सभी शेयर मे भारी गिरावट देखने को मिला है, जो मुख्य रूप से इन दो बातों पर निर्भर करता है, की आखिर इतना क्यों गिर रहा है, Tata का Stock तो आइए आसान शब्दों मे समझते है:-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये भी पढ़े:-

Tata कंपनी का शेयर गिरने के कारण?

टाटा कंपनी के लगभग सभी शेयरों मे भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसके पीछे मुख्य रूप से ये दो वजह है:-

1. शेयर बाजार मे गिरावट

:– 30 Oct 2024 पिछले एक महीने मे भारतीय शेयर बाजार मे भारी गिरावट देखने को मिला है, Nifty 50 मे 6.17% के गिरावट के साथ 1607 अंक लुढ़का तो वही Sensex 5.67% के गिरावट के साथ लगभग 5000 अंक लुढ़का है| इसका प्रभाव कंपनियों के स्टॉक पर देखने को मिलता है, और भारतीय शेयर बाजार मे टाटा के कंपनियों का भी अहम योगदान है, जिसके कारण Tata के लगभग सभी शेयरों मे गिरावट देखने को मिलन तय है|

भारतीय शेयर बाजार गिरने के कारण:-

  • अत्यधिक उत्तोलन (Excessive leverage)
  • मुद्रास्फीति दर (Inflation Rate)
  • राजनीतिक माहौल ((Political Environment)
  • कर परिवर्तन (Tax Changes)

2. रतन टाटा का ना होना

टाटा कंपनी का शेयर गिरने का एक कारण ये भी हो सकता है, रतन टाटा हमारे बीच नहीं है, क्योंकि शेयर बाजार मे गिरावट का प्रभाव तो लगभग सभी बड़े कंपनियों के शेयर पर देखने को मिलता ही है| लेकिन रतन टाटा का ना होना Tata कंपनियों के निवेशक को डर सत्ता रहा है, की कही कंपनी डूब ना जाए जिसके कारण वो अपना शेयर बेच रहे है, तो टाटा के शेयरों मे गिरावट देखने को मिल रहा है|

अगर आप शेयर बाजार मे निवेश करने के लिए अच्छे ब्रोकर के तलाश मे है, तो नीचे दिए बटन से डाउनलोड करे|


Download

Tata ka stock girne ke karan today

1. Tata Motors:-

टाटा मोटर्स का शेयर पिछले एक महीने मे 15% गिरावट के साथ 150 अंक नीचे आया है,

ब्रोकरेज फर्म UBS Securities ने टाटा मोटर्स को लेकर एक रिपोर्ट पेश किया है, इसके कारण टाटा मोटर्स के शेयरों मे 20% का भारी गिरावट देखने को मिल सकता है, जिसका कारण है, कंपनी का लग्जरी यूनिट Jaguar Land Rover और डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल के मार्जिनग मे दबाब आ सकता है, और दबाब के कारण कंपनी को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है|

इसके अनुसार कंपनी का शेयर 825 रुपये तक गिर सकता है|

2. Tata Consumer Products

टाटा का ये कंपनी पिछले एक महीने मे 17% के गिरावट के साथ 202 अंक नीचे आया है, जो कंपनी का फरवरी 2022 के बाद बड़ी गिरावट है, जिसका कई कारण है:-

  • टाटा कंज्यूमर का बिजनेस रिवेन्यू पिछले साल से 3% का कमी आई है, साथ ही कम मांग के कारण वाल्यूम मे भी 4% का गिरावट देखने को मिल है|
  • दूसरा कारण है, Ready-to-Drink Segment (RTD) जिसमे 11% का भारी गिरावट डेजहने को मिला है
  • कंपनी का ग्रोथ विजनेस मे भी 15% का आर्गेनिक वृद्धि आई है, लेकिन इसकी उम्मीद 30% की जताई जा रही थी जो उम्मीद से आधी साबित हुआ|
  • कंपनी का फूड बिजनेस मे 9% का ग्रोथ दिखाई है, लेकिन वॉल्यूम मे सिर्फ 1% की तेजी दिखी है|
  • कंपनी का विदेशों मे अच्छा प्रदर्शन रहा है, जहाँ मार्जिन 10% से बढ़कर 15% का हो गया है, जो Tata Consumer की स्थिति को विदेशों मे मजबूत करता है|

3. Tata Elxsi

कंपनी पिछले एक महीने मे 10% के गिरावट के लगभग 750 अंक नीचे गिरा है, जिसका कारण है, इसका ग्रोथ मूवमेंट का कम होना कंपनी का डिमांड अच्छी है, लेकिन शेयरों का दाम उछालने के लिए ग्रोथ मूवमेंट का लगातार बने रहना भी जरूरी है|

Tata कंपनी के शेयर खरीदने पर एक्सपर्ट की राय

1. Tata Elxsi:- Moneycontrol के Expart  का मानना है, की Tata Elxsi मे अभी खरीदारी करने का सही समय नहीं है|

2. Tata Motors:- जिस तरह UBS Securities ब्रोकरेज फर्म का रिपोर्ट आया है, उसके अनुसार टाटा मोटर्स मे निवेश करना अभी के लिए सही नहीं साबित हो सकता|

3. Tata  Consumer Products:- टाटा कंजूमर प्रोडक्ट मे निवेश के लिए एक्सपर्ट का सलाह है, की खरीदने के वजाय अभी इंतजार करे जब तक इसका घरेलू बिजनेस मे सुधार ना हो जाए|

Disclaimer:– 

प्रतिभूति बाजार मे निवेश जोखिमों के अधीन है, इस पोस्ट के माध्यम से आपको निवेश करने का सलाह नहीं दिया जाता है, निवेशक के तौर पर अपना पैसा निवेश करने से पहले हमेशा एक्सपर्ट का सलाह ले| आपको होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए Financial Station जिम्मेवार नहीं होगा| यह केवल एक समाचार है जो भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों को जानकारी देने के लिए प्रकाशित किया गया है।

3 thoughts on “Tata Stock गिरने का क्या कारण है? खरीदे या बेचे क्या है एक्सपर्ट का सलाह 2024”

Leave a Comment