अगर आप Intraday Trading से लगातार एक अच्छा प्रॉफ़िट बनाना चाहते है, तो उसके लिए सबसे पहले आपको Intraday Stocks का सही चयन करने आना चाहिए| तो आइए जानते है, Intraday के लिए अच्छे स्टॉक का चयन कैसे करें
Intraday Stocks का चयन कैसे करें?
Intraday के लिए Stocks का चयन करने से पहले इन बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है,
- मार्केट का ट्रेंड
- स्टॉक्स का Volume
- निवेश का सही समय
मार्केट का ट्रेंड
Intraday Trading करने से पहले बाजार का ट्रेंड का जानकारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि शेयर बाजार जिस ट्रेंड मे जाता है, अक्सर ज्यादा स्टॉक उसी दिशा मे ट्रेंड करने लगता है| ऐसे बहुत कम स्टॉक होते है, जो मार्केट के उल्टा दिशा मे ट्रेड करता है|
मार्केट के उल्टा दिशा मे ट्रेड करने वाला शेयर आपको गलत ब्रेक डाउन दिखा सकता है, जिससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए Intraday Trading करने के लिए हमेशा वही शेयर चुने जो मार्केट ट्रेंड के साथ चल रहा हो|
मार्केट का ट्रेंड कैसे पता करे?
चरण 1
मार्केट का ट्रेंड का जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले Google पर सर्च करे MoneyControl Advance Decline और पहले लिंक पर क्लिक करे| जैसा की नीचे दिए गए चित्र मे देख सकते है|
चरण 2
पहले लिंक पर क्लिक करने के कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा जैसा की नीचे दिए गए चित्र मे देख सकते है|
जैसा की ऊपर दिए गए चित्र को देखकर समझ सकते है, की आज NIFTY50 का 50 स्टॉक मे 30 स्टॉक हरा है इसका मतलब निफ्टी50 का 30 स्टॉक बुलिश है और 20 स्टॉक्स लाल है, जिसका मतलब निफ्टी50 का 20 स्टॉक्स बेरिश है|
तो ऊपर दिए आकड़े को देखकर ये अनुमान लगा सकते है, की निफ्टी50 का ट्रेंड बुलिश है, तो आपको उन्ही स्टॉक्स पर दाब लगाना चाहिए जो अप ट्रेंड मे जा रहा हो| जिसे खरीदकर एक अच्छा मुनाफा कमा सकते है|
अगर किसी दिन मार्केट का ट्रेंड बुलिश हो तो आपको उन्ही स्टॉक्स पर दाव लगाना चाहिए जो डाउन ट्रेंड मे जा रहा हो, जिसमे शॉर्ट सेलिंग करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है|
Hyundai Motor IPO खरीदने से पहले जाने ये 5 बातें
2. स्टॉक्स का Volume कैसे जाने?
अगर आप Intraday Trading करते हो, तो किसी भी शेयर पर दाव लगाने से पहले उस स्टॉक का Volume का जानकारी होना बहुत जरूरी है| क्योंकि जिस स्टॉक्स का जितना ज्यादा वॉल्यूम होगा उस स्टॉक्स मे उतना ही ज्यादा मूवमेंट होने का उम्मीद होगा|
किसी भी शेयर का Volume जानने के लिए Google पर सर्च करे NSE Active और पहले लिंक पर क्लिक करे और ये मार्केट खुलने के बाद ही करे|
जैसा की ऊपर दिए गए चित्र मे देख सकते है, आज IDEA का Volume सबसे अधिक है, तो इस शेयर मे आप Intraday Trading कर सकते है, क्योंकि इसमे ज्यादा लोग ट्रेड कर रहे है, जिसके कारण स्टॉक्स मे खलबली मची हुई है|
इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छा समय क्या है?
Intraday Trading करने का समय जिस दिन मार्केट खुला हो उस दिन 09:15AM से 03:20PM के बीच कर सकते है|
लेकिन Intraday मे शेयर खरीदने का सही समय मार्केट खूलने के बाद कम से कम 30 मिनट इंतजार करके ये देख ले की मार्केट का ट्रेंड क्या है, यानि 09:45AM से 11:45AM के बीच किसी शेयर पर दाव लगाए| क्योंकि Intraday Trading मे जिस दिन शेयर को खरीदते है, उसी दिन शेयर को बेचना भी होता है|
Disclaimer:-
Intraday Trading करने के लिए सिर्फ ये तीन बातों को जानकर एक अच्छा मुनाफा नहीं कमा सकते इसके लिए आपको Fundamental और Technical Analysis, Risk Management के साथ साथ और कई चीजों का जानकारी होना बहुत जरूरी है।
ये जानकारी में सिर्फ Intraday के लिए स्टॉक्स खोजने का तरीका बताया गया है|
4 thoughts on “Intraday Stocks: ऐसे खोजे Intraday के लिए बेस्ट स्टॉक 2024”